Last Updated: Tuesday, January 17, 2012, 04:52
लंदन : ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बड़ी संख्या में उन जीवाश्मों का पता लगाया है जिन्हें प्रख्यात वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने खोजा था लेकिन करीब 150 साल से भी पहले ये जीवाश्म उनके दुर्लभ संग्रह से खो गए थे।
लंदन विश्वविद्यालय के रॉयल होलोवे में जीवाश्म विज्ञानी डा होवार्ड फाल्कन लैंग ने आज बताया कि लकड़ी के एक पुराने बक्से से टकरा कर वह लड़खड़ा गए। ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे में एक कोने पर पड़े इस बक्से के अंदर रखी कांच की स्लाइड्स में कुछ ‘लापता’ जीवाश्मों का पता चला। वहां रोशनी की मदद से आगे देखने पर फाल्कन लैंग ने एक स्पेसीमेन (जीवाश्म का नमूना) देखा जिस पर ‘सी. डार्विन ईएसक्यू’ का लेबल लगा था।
फाल्कन लैंग ने कहा, ‘मुझे कुछ देर यह सोचने में लग गई कि क्या स्लाइड पर सचमुच डार्विन के हस्ताक्षर हैं।’ जल्द ही उन्हें अहसास हो गया कि जो स्पेसीमेन उन्हें मिला वह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ‘ओह...मैंने क्या खोज निकाला?’ उन्होंने बताया कि उन्हें डार्विन तथा उनके सहयोगियों द्वारा एकत्रित स्पेसीमेन्स की 314 स्लाइड्स का संग्रह मिला है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 17, 2012, 15:05