ताज से बहुत बड़ा होगा नकली ताज

ताज से बहुत बड़ा होगा नकली ताज


दुबई : यहां ताज महल की प्रतिकृति ताज अरबिया बनाया जा रहा है जो मूल ताज से कहीं बड़ी होगी। लिंक ग्लोबल ग्रुप ताज अरबिया का विकास फाल्कनसिटी आफ वंडर्स के रूप में द वर्ल्ड इन ए सिटी परियोजना के तहत कर रहा है।

इस परियोजना में अनेक आवासीय व वाणिज्यिक भवन होंगे जिनमें एक मेगा रिटेल हब शामिल है। इस परियोजना के तहत दुनिया भर से वास्तुकला के कई श्रेष्ठ नमूनों की प्रतिकृतियां बनाई जांएगी, जिनमें पिरामिड, हैंगिंग गार्डन, एफिल टावर, ताज महल, चीन की महान दीवार तथा पिसा की झूलती मीनार शामिल हैं। लिंक ग्लोबल ग्रुप के अध्यक्ष अरुण मेहरा ने कहा कि नई परियोजना 2014 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 3, 2012, 14:29

comments powered by Disqus