तेल के ऊपर तैर सकता है पानी? - Zee News हिंदी

तेल के ऊपर तैर सकता है पानी?

 

वाशिंगटन : क्या पानी तेल में तैर सकता है? एक नए अध्ययन में परंपरागत धारणा को दरकिनार करते हुए दावा किया गया है कि पानी तेल के उपर तैर सकता है। ऐसा दावा करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र में तेल फैलने के मामले में इससे फायदा हो सकता है।

 

सामान्य तौर पर किसी पदार्थ का तैरना या नहीं तैरना उसके घनत्व पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए ‘हाट एयर बैलून’ तैरता है क्योंकि गर्म हवा का घनत्व ठंडी हवा की तुलना में कम है। इसी प्रकार कच्चे तेल का घनत्व समुद्री जल की तुलना में कम होता है जिसके कारण वह जल के उपर रह जाता है।

 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय की एक टीम ने पता लगाया है कि पारंपरिक धारणा गलत साबित हो सकती है। नए नतीजे के पीछे अणु जिम्मेदार हैं। अध्ययन के अनुसार किसी द्रव में मौजूद अणुओं के एक दूसरे से जुड़े होने की स्थिति पर काफी कुछ निर्भर करता है। अणुओं के बीच के बल की शक्ति से द्रव का पृष्ठ तनाव निर्धारित होता है। इसी पृष्ठ तनाव के सहारे यह बाहरी बल का प्रतिरोध करता है।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 1, 2012, 19:14

comments powered by Disqus