..तो जल्द मिलेगी हमेशा जवान बने रहने की टिकिया

..तो जल्द मिलेगी हमेशा जवान बने रहने की टिकिया

..तो जल्द मिलेगी हमेशा जवान बने रहने की टिकिया
लंदन : वैज्ञानिक एक ऐसी दवाई विकसित करने की ओर बढ़ रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से इंसान बुढ़ापे को मात दे सकेगा। एक अध्ययन में इस उपाय का पता चला है कि मांसपेशियों को कैसे ताकतवर बनाया रखा जा सकता है।

किंग्स कॉलेज लंदन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और मैसाच्युसेट्स जनरल हास्पिटल के शोधकर्ताओं ने पाया कि मांसपेशियों के भीतर कुछ ऐसी स्टेम कोशिकाएं होती हैं जो चोट को ठीक करने में सहायक होती हैं और यही मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने का रास्ता भी बताएंगी।

यह अध्ययन एक चूहे पर किया गया है। इसमें पाया गया कि उम्र के साथ ये स्टेम कोशिकाएं कम होने लगती हैं और यही वजह है कि मांसपेशियां मजबूत नहीं रह पातीं और इंसान बूढ़ा हो जाता है। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 28, 2012, 09:03

comments powered by Disqus