दुनिया का सबसे छोटा 3डी नक्शा तैयार - Zee News हिंदी

दुनिया का सबसे छोटा 3डी नक्शा तैयार




लंदन : वैज्ञानिकों ने दुनिया का बेहद छोटा नक्शा बनाया है जिसे गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड ने दुनिया का सबसे छोटा 3डी नक्शा करार दिया है।

 

ज्यूरिक में आईबीएम कंपनी के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा बनाए गए इस नक्शे का आकार 22 बटा 11 माइक्रोमीटर है। अर्थात इसके आकार के एक हजार नक्शे नमक के एक कण के आकार के बराबर हैं।

 

डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस नक्शे को एक पॉलीमर पर लिखा गया है। इसमें पांच लाख पिक्सल हैं जिनका आकार 20 बटा दो नैनोमीटर है। इसे महज दो मिनट 23 सेकेंड में बनाया गया है।

 

इस नक्शे के निर्माण के साथ ही नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई नए आयाम खुलने की संभावनाएं जागृत हो गई हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 19, 2012, 22:35

comments powered by Disqus