Last Updated: Friday, August 26, 2011, 05:56

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी नासा का खोज मिशन कार्यक्रम, ग्रेविटी रिकवरी एंड इंटीरियर लैबोरेटरी शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं. फ्लोरिडा के एयर फोर्स स्टेशन के केप कार्निवाल से आठ सितम्बर को जीआरएआईएल यान का प्रक्षेपण होगा.
नासा ने गुरुवार को घोषणा की कि जीआरएआईएल जुड़वां अंतरिक्ष यान को नौ महीने के मिशन पर आठ सितम्बर को प्रक्षेपित किया जाएगा. इस मिशन के जरिए पृथ्वी के सबसे नजदीकी पड़ोसी चंद्रमा के सम्बंध में नई जानकारियां हासिल की जाएंगी.
इस मिशन के दौरान चंद्रमा की आंतरिक संरचना को समझने का प्रयास किया जाएगा। इससे चंद्रमा के विकास को और समझने में मदद मिलेगी.
ये जुड़वां अंतरिक्ष यान जीआरएआईएल ए और बी चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के लिए एक घुमावदार मार्ग से जाएंगे. इसमें उन्हें साढे तीन महीने का समय लगेगा.
जीआरएआईएल चंद्रमा के राज खोलेगा और चंद्रमा, पृथ्वी व चट्टानों से बने अन्य ग्रहों को समझने में हमारी मदद करेगा.
First Published: Friday, August 26, 2011, 13:08