नासा ने खोजा एक और ब्लैकहोल,nasa,black hole

नासा ने खोजा एक और ब्लैकहोल

नासा ने खोजा एक और ब्लैकहोल वाशिंगटन : नासा ने पृथ्वी से 12.4 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित एक ब्लैक होल को खोज निकाला है। यह ब्लैक होल एक्स रे जेट किरणें भी छोड़ रहा है। नासा के चंद्र वेधशाला द्वारा ढूंढा गया यह अभी तक खोजा गया सबसे अधिक दूरी वाला एक्स रे जेट है। इससे खगोलशास़्त्रियों को ब्रहमांड में विभिन्न ब्लैक होल की गतिविधियों का समझने में मदद मिलेगी।

नेशनल ऐकेडमी ऑफ साइंस के टेडी चग ने कहा, ‘‘ हम इस परिणाम से उत्साहित हैं क्योंकि ब्रह्मांड में बहुत कम ही एक्स रे जेट हैं।’’ इससे पहले एक और एक्स रे जेट खोजा गया था जो पृथ्वी से 12.2 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 29, 2012, 22:59

comments powered by Disqus