परग्रही को ढूंढने की सही जगह चंद्रमा - Zee News हिंदी

परग्रही को ढूंढने की सही जगह चंद्रमा






लंदन : वैज्ञानिकों का कहना है कि परग्रही को ढूंढने और उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए चंद्रमा सबसे सही जगह हो सकती है क्योंकि चंद्रमा की सतह पर उनके पैरों के निशान रेडियो सिग्नल से भी ज्यादा समय तक बने रहेंगे।‘द सर्च फार एक्ट्राटेरिस्ट्रायल इंटेलीजेंस’ का प्रोजेक्ट परग्रही के जीवन के बारे में रेडियो सिग्नल की मदद लेता है।

 

‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार, एरिजोना स्टेट विश्वविद्यालय के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि परग्रही के बारे में रहस्यमयी जानकारियां जुटाने के लिए चंद्रमा का रूख करना चाहिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि रेडिया सिग्नल के मुकाबले चंद्रमा पर परग्रही के ‘पैरों के निशान’ ज्यादा समय तक बने रहेंगे।  (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 29, 2011, 20:31

comments powered by Disqus