पुरुषों को पसंद, लाल ड्रेस की महिलाएं - Zee News हिंदी

पुरुषों को पसंद, लाल ड्रेस की महिलाएं



लंदन : सदियों से यह बात एक पहेली बनी हुई थी कि महिलाओं में ऐसा क्या होता है जो पुरूषों को आकषिर्त करता है। अब पता चला है कि लाल रंग के परिधान में लिपटी महिलाएं पुरूषों को बेहद आकषर्क लगती है।

 

फ्रांस में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ब्रिटेने के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पाया है कि पुरूष महिलाओं को लाल परिधान में देखना पसंद करते हैं क्योंकि उनके हिसाब से यह इस बात का संकेत होता है कि इस रंग की ड्रेस पहनने वाली महिलाएं पहली ही डेट में उनके साथ हमबिस्तर हो जाएंगी।

 

इस शोध में 18 से 21 आयु वर्ग के 120 पुरूष छात्रों को शामिल किया गया और उन्हें चार समूहों में बांट दिया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को 30 सेकेंड के लिए एक 20 वर्षीय महिला की तस्वीर को निहारने को कहा गया। हर समूह के लिए महिला के परिधान का रंग अलग अलग रखा गया जो लाल , नीला , हरा या सफेद था।

 

इसके बाद छात्रों को एक प्रश्नावली दी गयी और उन्हें एक से लेकर नौ तक इन तस्वीरों को अंक देने को कहा गया कि कौन सी महिला उन्हें आकषर्क लगी। उनसे यह भी पूछा गया कि इनमें से कौन सी महिला पहली ही डेट पर हमबिस्तर हो सकती है। डेली टेलीग्राफ में यह खबर प्रकाशित हुई है।

 

शोध से खुलासा हुआ कि अधिकतर प्रतिभागियों का मानना था कि लाल रंग का परिधान पहनने वाली महिला यौन संबंध की अधिक इच्छुक दिखी और तटस्थ रंगों के कपड़े पहनने वाली महिला के मुकाबले लाल रंग के परिधान वाली महिला के तुरंत बिस्तर पर जाने की संभावना अधिक थी।

 

उन्होंने यह भी पाया कि परिधान भड़काउ नहीं थे और केवल रंग के आधार पर प्रतिभागियों से उनका आकलन करने को कहा गया था। शोध में पाया गया कि लाल रंग वासना और रोमांस और महिला प्रजनन से जुड़ता है।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 24, 2012, 09:49

comments powered by Disqus