Last Updated: Monday, July 23, 2012, 09:28

लंदन: जहां तक भूगर्भ विज्ञान की बात आती है तो शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा टाइटन अनूठे तरीके से पृथ्वी जैसा है। यह दावा खगोलविदों ने किया है।
टाइटन नदियों के प्रवाह से बने प्राकृतिक दृश्य को बेहतर बनाता है। हालांकि, ये नदियां पानी की नहीं बल्कि तरल मीथेन की हैं।
और आश्चर्य की बात है कि टाइटन की सतह गड्ढों से मुक्त है। इसका मतलब है कि भूगर्भीय गतिविधियां यहां की तरह ही लगातार चंद्रमा को पुन: आकार दे रही हैं।
एमआईटी में भूविज्ञान के सहायक प्रोफेसर टेलर पेरॉन ने कहा, ‘यह अनूठे तरीके से पृथ्वी जैसा स्थान है।’’ डेली मेल की खबर के अनुसार टाइटन के बर्फीले भूदृश्य की खोज शोधकर्ताओं ने पहली बार 2004 में की थी जब शनि की परिक्रमा करने वाला कसिनी-ह्यूजन्स अंतरिक्षयान पहली बार चंद्रमा के वातावरण में पहुंचा था। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 23, 2012, 09:28