पृथ्वी पर जीवन लाए थे क्षुद्रग्रह?

पृथ्वी पर जीवन लाए थे क्षुद्रग्रह?

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों का मानना है कि संभवत: अंतरिक्ष में घूमने वाले क्षुद्रग्रह पृथ्वी पर जीवन लेकर आए होंगे। उनका मानना है कि इन क्षुद्रग्रहों की ग्रहों के साथ टक्कर के परिणामस्वरूप जीवन की शुरूआत और फिर विकास संभव है।

नासा ने एक बयान में कहा कि एक नए अध्ययन के अनुसार, क्षुद्रग्रह ने पूर्व समय में पृथ्वी से टकराने पर इसमें पानी और अन्य कार्बनिक यौगिकों को भेज दिया होगा। शोधकर्ताओं के अनुसार क्षुद्रग्रहों की पट्टी का आकार और स्थिति यह तय कर सकती है कि पृथ्वी जैसे ग्रह पर जटिल जीवन विकसित होगा कि नहीं। पट्टी का आकार सूर्य के प्रोटोप्लेनेटरी डिस्क के विकास और पास ही में मौजूद सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के गुरूत्व के प्रभाव से तय होता है।

उन्होंने कहा कि यह सुनने में मजेदार लग सकता है क्योंकि अभी तक क्षुद्रग्रहों को उनपर पृथ्वी पर प्रभाव और द्रव्यमान निकासी के कारण बाधा ही माना जाता था। जबकि एक नए विचार के अनुसार, इन क्षुद्रग्रहों की ग्रहों के साथ टक्कर के परिणामस्वरूप जीवन की शुरूआत और फिर विकास संभव है। पंचुएटेड इक्वीलिबरीयम के सिद्धांत के अनुसार, कभी-कभी होने वाले इन क्षुद्रग्रहों के प्रभाव से ग्रह के पर्यावरण में कुछ बदलाव के साथ जैविक विकास की दर बढ़ सकती है। तब प्रजातियां नई रणनीतियों से अनुकूलन करने की कोशिश करती हैं।

प्रमुख शोधकर्ता मार्टिन ने कहा कि हमारा अध्ययन दर्शाता कि ग्रहीय व्यवस्था का एक छोटा सा भाग जो क्षुद्रग्रहों की सही आकार में पट्टी बनाने में सक्षम हो वह पास के चट्टानी ग्रह पर जीवन की क्षमता दे सकता है। मार्टिन ने कहा कि इस मायने में हमारा सौर मंडल बहुत खास है। शोध के निष्कर्ष रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 2, 2012, 15:49

comments powered by Disqus