Last Updated: Thursday, June 28, 2012, 20:35
वाशिंगटन: वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों के पूर्वजों ने पत्तियों, फलों, लकड़ी और पेड़ की छाल को अपना आहार बनाया होगा।
नेचर पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन ऑस्ट्रेलोपिथेकस के 20 लाख साल पुराने जीवाश्म पर आधारित है। एक वैज्ञानिक के नौ साल के बेटे ने वर्ष 2008 में अचानक इस जीवाश्म को ढ़ूंढ़ निकाला था।
इस अध्ययन के लेखक अमांडा हेनरी ने लाइवसाइंस को बताया कि हमारे अधिकतर पूर्वजों ने उस वक्त पर्यावरण के हिसाब से सबसे बेहतर चीजों को अपनाया। अध्ययन के लिए पूर्वजों के दांतों की जांच की गयी और उन पर लगे खाने के निशान से यह जानकारी मिली। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 28, 2012, 20:35