प्रकाश की गति से 10 गुना तेज चलेगा अंतरिक्ष यान!

प्रकाश की गति से 10 गुना तेज चलेगा अंतरिक्ष यान!

ह्यूस्टन : अब प्रकाश की गति से 10 गुना तेज रफ्तार भी मुमकिन हो सकती है। स्टार ट्रेक शो में दिखायी गयी इस कल्पना को नासा के वैज्ञानिकों ने भी व्यावहारिक बताया है। ‘वार्प ड्राइव’ नामक इस विशेष वाहन की मदद से अंतरिक्ष यान को प्रकाश की गति से तेज भगाया जा सकेगा। हालांकि यह भौतिकी के उस सिद्धांत के विपरीत है जिसके अनुसार प्रकाश के कणों से तेज रफ्तार नहीं हो सकती। भौतिकी के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी व्यवस्था की जा सकती है जिससे कम उर्जा की खपत पर भी यह चल सकता है। ऐसा होने पर ‘साइंस फिक्शन’ पर आधारित फिल्मों की कल्पनाओं को हकीकत बनाया जा सकेगा।

नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के हैरल्ड सोनी व्हाइट ने कहा, कुछ उम्मीद जरूर है। इस विशेष वाहन में फुटबॉल के आकार का अंतरिक्ष यान एक गोले के बीच में होगा और यान की रफ्तार प्रकाश की गति से 10 गुना तेज हो जायेगी। स्पेस डॉट कॉम से व्हाइट ने कहा, जो परिणाम मैंने प्रस्तुत किये उनसे यह कल्पना हकीकत बन सकती है। इस तरह की अवधारणा 1994 में मैक्सिको के वैज्ञानिक मिगुल अल्क्यूबीरे ने भी दी थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 19, 2012, 19:02

comments powered by Disqus