Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 21:59

वाशिंगटन : अंटार्कटिका करीब दो करोड़ साल पहले ज्यादा गर्म और नम था, जिससे नए जीवन की शुरुआत में मदद मिली। नासा के एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि 1.5 से दो करोड़ साल पहले अंटार्कटिक तट के आसपास तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक था जो आज के मुकाबले कहीं ज्यादा है। आज के समय में यहां अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस होता है।
इस अध्ययन के मुताबिक इतने उच्च स्तर के तापमान में उस समय वहां पेड़-पौधों के फलने-फूलने में मदद मिली।
नासा के वैज्ञानिक जुंग इउन ली ने कहा कि जब कोई ग्रह गर्म होता है तो सबसे बड़े बदलाव उसके धुव्रों की ओर देखने को मिलते हैं। यही बात अंटार्कटिका को लेकर भी है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, June 19, 2012, 21:59