प्राचीन व्हेल के जबड़े की हड्डी मिली - Zee News हिंदी

प्राचीन व्हेल के जबड़े की हड्डी मिली



ब्यूनस आयर्स : अंटार्कटिका में व्हेल की एक हड्डी पाई गई है। समझा जाता है कि व्हेल के जबड़े की हड्डी उस व्हेल की हो सकती है जो पूरी तरह जलचर थी। अर्जेंटीना और स्वीडन के एक संयुक्त दल के अगुआ जीवाश्म प्राणि वैज्ञानिक मार्सेलो रेग्यूरो ने बताया कि फरवरी में पाया गया जीवाश्म चार करोड 90 लाख साल पुराना है।

 

इससे पहले दक्षिण एशिया और अन्य गर्म क्षेत्रों से व्हेल के जीवाश्म मिले थे जो पांच करोड 30 लाख साल पुराने थे। ये जीवाश्म जल और थल दोनों में विचरने वाली उभयचर व्हेल के थे।

 

इसके विपरीत जबड़े की हड्डी का जो जीवाश्म इस बार मिला है वह पूरी तरह जलक्षेत्र में रहने वाले बासिलोसौरिदाए समूह का है। रेग्यूरो ने कहा कि इस खुलासे से यह तथ्य सामने आया है कि यह अभी तक पाया  गया सबसे पुराना केवल जलक्षेत्र में ही रहने वाली व्हेल का जीवाश्म है ।

 

अनुसंधान में शामिल नहीं रहे यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो पेलोनटोलाजिस्ट के पाल सेनेना के अनुसार, महत्पूर्ण बात जगह की है। अंटार्कटिका में इसका पाया जाना दिलचस्प है।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, October 13, 2011, 13:41

comments powered by Disqus