Last Updated: Monday, January 2, 2012, 12:40
लंदन : वैज्ञानिकों ने एक ऐसा क्रीम विकसित करने का दावा किया है जो इंसानी त्वचा की कोशिकाओं को फिर से पैदा लेने के लिए मजबूर करेगा। क्रीम त्वचा को हमेशा जवां रखने में मदद करेगी।
दुनिया की दिग्गज कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की एक अनुसंधान टीम ने दावा किया कि इस क्रीम से झुर्रियों का सफाया हो जाएगा। उत्पाद के इस साल तक बाजार में लांच होने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम रसायन तैयार किया है जो त्वचा में घुसकर उसकी कोशिकाओं के पैदा होने की रफ्तार को तेज कर देता है।
‘डेली मेल’ की खबर के मुताबिक, अनुसंधानकर्ताओं ने खोज में रसायन से त्वचा की लोच, मोटाई और चिकनेपन में भी बेहतर परिणाम पाए। अनुसंधान दल के नेतृत्वकर्ता ब्रूनो बर्नार्ड ने कहा कि हम अब त्वचा के गहरे स्तर पर प्रभाव कर सकने में सक्षम हैं।
(एजेंसी)
First Published: Monday, January 2, 2012, 18:10