फीजिक्स को जन्म से ही समझते हैं बच्चे - Zee News हिंदी

फीजिक्स को जन्म से ही समझते हैं बच्चे

वाशिंगटन : कहा जाता है कि हर बच्चा जन्म से वैज्ञानिक सोच वाला होता है। अब एक अध्ययन में पता चला है कि नवजात बच्चों को दो महीने की उम्र में ही सहज भौतिक विज्ञान का आभास हो जाता है।

 

मिसौरी विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की अनुसंधानकर्ता क्रिस्टी वैनमार्ले ने कहा, ‘हमारा मानना है कि नवजात बच्चों का जन्म उनके आसपास के पदार्थों के बारे में अपेक्षाओं के साथ होता है जबकि इस ज्ञान को कभी किसी को सिखाया नहीं जाता।’ वैनमार्ले के हवाले से लाइव साइंस ने प्रकाशित किया है, ‘जैसे ही बच्चे का विकास होता है यह ज्ञान विकसित होने लगता है और यहां तक कि वयस्कों के स्तर की क्षमताओं की ओर उन्हें बढ़ाता है।’

 

वैनमार्ले और उनके सहयोगी सुजैन हेस्पस पिछले 30 साल तक नवजात बच्चों की समझ के अध्ययन की समीक्षा कर इस सिद्धांत पर पहुंचे। उन्होंने पता लगाया कि बच्चे दो महीने की उम्र में ही दोनों आंखों से गतिमान चीजों पर लगातार नजर रखने लगते हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 26, 2012, 13:23

comments powered by Disqus