Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 20:31
टोरंटो : वैज्ञानिकों ने ‘फ्लाइटलेस’ नामक एक अणु की खोज की है जो विभिन्न उत्तकों में कोशिकाओं की भ्रमण की गति को नियंत्रित कर सकता है। इस अणु की खोज से कैंसर को एक उत्तक से दूसरे उत्तक में फैलने से रोकने का इलाज विकसित किया जा सकता है।
‘टोरंटो विश्वविद्यायल’ के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि ‘फ्लाइटलेस’ नामक अणु कैंसर समेत अन्य कोशिकाओं के बीच चिपकने की क्षमता को बढ़ा देता है जो उतकों में कोशिकाओं की गति को धीमा कर देता है।
विश्वविद्यालय के क्रिस्टोफर ए मैककुलोच का कहना है, ‘‘कोशिकाओं की गति को नियंत्रित करने के मामले में फ्लाइटलेस और उसकी भूमिका नई दवाओं के विकास और ऐसी बीमारी जिसमें कोशिकाओं की गति नियंत्रण से बाहर हो गई है उसके इलाज की संभावनाओं को बढ़ा दिया है।
उन्होंने एक बयान में कहा, हम आशा करते हैं कि एक दिन ऐसा आएगा जब कोशिकाओं की गति नियंत्रित करके ट्यूमर से शरीर में कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोका जा सकेगा। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 5, 2012, 20:31