बड़े काम की दुनिया की सबसे छोटी तार - Zee News हिंदी

बड़े काम की दुनिया की सबसे छोटी तार



वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे छोटी तारें बनाने का दावा किया है। ये तारें केवल एक अणु के बराबर लंबी और चार अणुओं के बराबर चौड़ी हैं।

 

‘साइंस’ पत्रिका की खबर के अनुसार वैज्ञानिकों के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने कहा कि इन तारों में विद्युत प्रवाह की क्षमता तांबे की तारों के बराबर ही है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये तारें पारंपरिक तारों से 20 गुना ज्यादा पतली होने के बावजूद कम प्रतिरोध की क्षमता रखती हैं। अभियंताओं के लिए ये भविष्य के नैनोस्केल कम्प्यूटर उपकरणों की प्रगति में मदद करेगा।

 

इस परियोजना के मुख्य अनुसंधानकर्ता मिशेल सिमन्स ने कहा, ‘इस शोध का उद्देश्य भविष्य के क्वांटम कप्यूटर के विकास में मदद करना है। इस तरह के कम्प्यूटर में इकलौते अणु का प्रयोग किया जाता है। हम एक-एक अणुओं से ट्रांजिस्टर बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन एक व्यवहारिक क्वांटम कम्प्यूटर बनाने के लिए हमें परस्पर जुड़ने वाले तार और सर्किट को भी आणिवक माप तक छोटा आकार देना होगा।’ (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 7, 2012, 19:00

comments powered by Disqus