बार्क ने विकसित कीं विभिन्न फसलों की 41 किस्में

बार्क ने विकसित कीं विभिन्न फसलों की 41 किस्में

बार्क ने विकसित कीं विभिन्न फसलों की 41 किस्मेंमुंबई : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी- बार्क) ने अपने परमाणु कृषि कार्यक्रम के तहत फसलों की 40 से अधिक किस्में विकसित की हैं। बार्क ने मूंगफली की 15 किस्में, मूंग की 8 किस्में, उड़द की 5 किस्में, तूर की 4 किस्में, सरसों की 3 किस्में, सोयाबीन की 2 किस्में और चावली, सूरजमुखी, धान और जूट की एक-एक किस्में विकसित की हैं।

बार्क के परमाणु कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी प्रभाग के प्रमुख सुरेश जी भागवत ने बताया, ‘अगर देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है तो परमाणु कृषि प्रौद्योगिकी को अपनाना जरूरी है, खास कर तब जब कृषि भूमि कम हो रही है और खाद्यान्न की मांग बढ़ रही है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत को अपना खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है और उसे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि बढ़ती आबादी के लिए वह खाद्यान्न सुरक्षित हो तथा उसका सही तरीके से वितरण हो। परमाणु विकिरण आधारित प्रौद्योगिकियां इस संबंध में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।’

भागवत के अनुसार, पौधों पर विकिरण के प्रभाव से सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि उनकी अनुवांशिक विविधता बढ़ जाती है। इसका फायदा उठा कर अनाज, दालों, तेल के बीजों आदि फसलों की नई किस्में विकसित की जा सकती हैं। इन किस्मों की गुणवत्ता भी सुधारी जा सकती है जैसे इनकी खेती जल्दी की जा सके, ये बीमारी के लिए प्रतिरोधक हों, जल्दी परिपक्व हों, पानी के खारेपन का इन पर कोई असर न पड़े आदि। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 7, 2013, 13:16

comments powered by Disqus