बोरनिया के जंगल में मिला विलुप्त बंदर - Zee News हिंदी

बोरनिया के जंगल में मिला विलुप्त बंदर

ज़ी न्यूज ब्यूरो

वाशिंगटन: एक बंदर जिसे लगभग विलुप्त मान लिया गया था, उसे बोरनिया के जंगल में देखा गया है। साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय में पीएचजी शोधार्थी ब्रेंट लोकेन ने इसे फिर से देखने का दावा किया है।

 

बोरनिया के वर्षा वन में शोध के लिए उन्होंने एक गुप्त कैमरा लगाया था। कैमरा को वहां के स्थानीय चीते को फिल्माने के लिए रखा गया था। पर कुछ दिनों बाद जब वो अपने मित्रों के साथ उन तस्वीरों का आंकलन कर रहे थे, तब उन्होंने पाया कि उसमें एक बंदर भी था जिसको उन लगों ने पहले कभी नहीं देखा था।

 

तस्वीरों में मिलर्स ग्रीजल लंगूर था, जो बोरनियो द्वीप पर बहुत पहले और कभी-कभी दिखा करता था। दुनिया के लोग इसे या तो विलुप्त समझ रहे थे या खत्म होने के कगार पर मान लिए थे।

 

लोकेन ने कहा कि इसकी पहचान मुश्किल थी, क्योंकि या तो इसकी स्पष्ट तस्वीर थी ही नहीं, औऱ जो उपलब्ध थे वो गिनती के थे। आखिरकार हमने इसे संग्रहालय में रखी कुछ दुर्लभ तस्वीरों से पता कर मिलाया। जो तस्वीरें हमारे पास है वो भी गिनती के दुर्लभ और खास हैं।

 

बोरनियो दुनिया का तीसरा बड़ा द्वीप है लेकिन पाम ऑयल (ताड़) की खेती और खुली खदानों के चलते यहां के 65 फीसदी वर्षा वन खत्म हो चुके है। लोकेन ने कहा कि इस खोज में और वैज्ञानिक शोध और लोगों की जरूरत है। मिलर्स ग्रीजल लंगूर और स्थानीय चीते की खोज में और भी समय और संसाधन लगेगा मगर खत्म हो रहे वर्षा वन और जंगली जीवों से इस काम में देरी और रुकावट भी एक चिंता का विषय है।

 

उन्होंने स्थानीय वेहिया जंगल में यहां रह रहे समुदाय की मदद से इस शोध कार्य को अंजाम दिया। इस सप्ताह अमेरिकी जर्नल प्राइमेटोलोजी में यह शोध प्रकाशित हुआ है।

First Published: Saturday, January 21, 2012, 20:56

comments powered by Disqus