मछलियों में विकिरण की मात्रा रिसाव का संकेत

मछलियों में विकिरण की मात्रा रिसाव का संकेत

मछलियों में विकिरण की मात्रा रिसाव का संकेत टोक्यो : जापान के तटीय इलाकों में पायी गयीं मछलियों में सामान्य से अधिक विकिरण पाया जाना इस बात का संकेत है कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से अभी भी विकिरण का रिसाव हो रहा है। एक नये अध्ययन में यह बात सामने आयी है।
वुड्स होल समुद्रीविज्ञान संस्थान के केन बुस्सेलर ने संयंत्र के आस पास पायी गयीं मछलियों में सीजियम की मात्रा का जायज़ा लिया।

उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि धीरे धीरे फैल रह यह संक्रमण संयंत्र से विकिरण के रिसाव के कारण ही संभव है। उनके इस अध्ययन को अमेरिकी जर्नल ‘साइंस’ में जगह मिली है।

उनका कहना है कि जापान के पूर्वी तट पर पायी गयी मछलियां सुरक्षा स्तरों के अनुसार सही हैं पर फुकुशिमा संयंत्र के पास पायी गयीं मछलियों को खाना अस्वस्थ्यकारी है।

मार्च 2011 में 9.0 रिक्टर स्केल की तीव्रता के भूकंप से भयानक सुनामी आयी थी जिससे फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र धंस गया था। (एजेंसी)


First Published: Friday, October 26, 2012, 13:53

comments powered by Disqus