महिलाओं में फेसबुक की लत के पीछे होते हैं खास जीन

महिलाओं में फेसबुक की लत के पीछे होते हैं खास जीन

महिलाओं में फेसबुक की लत के पीछे होते हैं खास जीन लंदन : महिलाओं में फेसबुक की लत लगने की संभावना ज्यादा रहती है और इसके लिए उनके जीन जिम्मेदार होते हैं। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ में प्रकाशित खबर के अनुसार बान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में इस बात के नए प्रमाण मिले हैं कि इंटरनेट लत लगने के पीछे एक खास किस्म के जीन होते हैं जो अक्सर महिलाओं में मिलते हैं।

अध्ययन के मुख्य लेखक डॉ. क्रिश्चियन मोंटाग ने बताया कि इससे पता चलता है कि इंटरनेट की लत हमारे दिमाग की उपज नहीं हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने 843 लोगों से उनकी इंटरनेट आदतों के बारे में बातचीत की। बाद में इंटरनेट के लती 132 लोगों पर ही ध्यान केन्द्रित किया गया।

इसके बाद इन लती लोगों की तुलना नियंत्रित लोगों के दल से की गई। इस तुलना में पाया गया कि जो 132 लोग इंटरनेट के मामले में विचित्र व्यवहार कर रहे थे उसके पीछे खास जीन का हाथ है।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि प्रभावित होने वालों में महिलाओं की संभावना ज्यादा होती है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 1, 2012, 19:09

comments powered by Disqus