मानसून को समझने के लिए समुद्र तल की खुदाई करेंगे वैज्ञानिक

मानसून को समझने के लिए समुद्र तल की खुदाई करेंगे वैज्ञानिक

मानसून को समझने के लिए समुद्र तल की खुदाई करेंगे वैज्ञानिक नई दिल्ली : मानसून को बेहतर ढंग से समझने के मकसद से वैज्ञानिक अरब सागर की तलहटी में एक गहरा गड्ढा खोदेंगे जिससे समुद्र तल के नमूने एकत्र किए जा जाएंगे और इसकी मदद से हजारों सालों के दौरान हुए जलवायु परिवर्तन के बारे में समझ को विकसित किया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने मुंबई तट से 400 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में स्थित लक्ष्मी बेसिन से समुद्री तल के नमूने लेने की योजना का खाका तैयार किया है।

भू विज्ञान मंत्रालय में सचिव शैलेश नायक ने कहा, हम समुद्री तल की खुदाई के लिए एक या दो वैज्ञानिकों पोतों की सेवा लेने के लिए बातचीत कर रहे हैं। खुदाई करीब तीन किलोमीटर गहराई तक की जाएगी और फिर नमूने एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोत मिल जाने के बाद वैज्ञानिक समुद्री तल की खुदाई के कार्यक्रम को शुरू करेंगे। नमूने एकत्र करने में तीन महीने का समय लगेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हजारों साल के मानसून के पूरे इतिहास का फिर से निर्माण करना और हिमालय की उत्पत्ति का अध्ययन करना है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 30, 2012, 12:18

comments powered by Disqus