Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 22:30
लंदन : वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मछलियों का आकार 24 फीसदी तक घट सकता है। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए शोध में 2001 से 2050 के बीच तापमान बढ़ने से 600 से अधिक मत्स्य प्रजातियों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया गया।
वैज्ञानिकों का मत है कि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सजर्न पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका समुद्री जीव-जंतुओं पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। तापमान बढ़ने से समुद्र के भीतर आक्सजीन का स्तर भी कम होगा और इससे मछलियों का वजन भी घटेगा। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, October 2, 2012, 10:24