रक्त से विकसित कीं स्टेम कोशिकाएं

रक्त से विकसित कीं स्टेम कोशिकाएं

लंदन : वैज्ञानिकों ने एक व्यक्ति के रक्त से स्टेम कोशिकाएं विकसित की हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह कोशिकाएं अनेक बीमारियों के उपचार में काम आ सकती हैं।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक दल ने कहा कि यह स्टेम कोशिकाओं का सबसे सुरक्षित और आसान स्रोत हो सकता है।
बीबीसी न्यूज के अनुसार कोशिकाओं का इस्तेमाल रक्त वाहिका बनाने में किया जा रहा था पर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि ऐसी स्टेम कोशिकाओं की सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

आमतौर पर स्टेम कोशिकाओं का एक स्रोत भ्रूण को माना जाता है पर यह नैतिक रूप से विवादास्पद है। शोधकर्ताओं ने त्वचा के नमूनों से भी स्टेम कोशिकाएं विकसित करने में सफलता पायी थी।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने रक्त नमूनों की जांच की और परीक्षण के बाद उनको स्टेम कोशिकाओं में परिवर्तित कर दिया।

शोध दल के डॉक्टर आमिर राणा का कहना है कि यह तरीका त्वचा से नमूने लेने से ज्यादा सहज है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 1, 2012, 20:01

comments powered by Disqus