रूसी अंतरिक्ष यान 193 दिनों बाद लौटा

रूसी अंतरिक्ष यान 193 दिनों बाद लौटा

रूसी अंतरिक्ष यान 193 दिनों बाद लौटा मास्को : रूस के तीन यात्रियों के दल वाला अंतरिक्ष यान रविवार को धरती पर लौट आया। यान ने 193 दिनों बाद वापसी की है।

रूस के मिशन नियंत्रण केंद्र ने बताया कि सोयूज अंतरिक्ष यान कजाकिस्तान में सुरक्षित उतर गया।

इस अंतरिक्ष यान में रूस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेको, अमेरिका के डोनाल्ड पेटिट और हालैंड के एंड्रे क्वि पर्स सवार थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अंतर्राष्ट्रीय समय अनुसार 0448 जीएमटी पर निकला और 0815 जीएमटी पर धरती पर पहुंचा। यान के तीनों यात्रियों ने 193 दिन अंतरिक्ष में बिताए। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 2, 2012, 14:19

comments powered by Disqus