वैज्ञानिकों ने मिलते-जुलते सौरमंडल का पता लगाया

वैज्ञानिकों ने खोजा मिलता-जुलता सौरमंडल

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल से परे ग्रहों के एक ऐसे मंडल का पहली बार पता लगाया कि जिसमें विभिन्न ग्रह हमारे ग्रहों से मिलते जुलते हैं। इस मंडल के ग्रहों की भी पंक्तिबद्ध कक्षाएं हैं।

सांता क्रूज में कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एवं अन्य संस्थानों के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने सौर मंडल से मिलते जुलते एक अन्य मंडल का पता लगाया है। यह पृथ्वी से 10 हजार सौर वर्ष दूर है। इस मंडल में हमारे सौर मंडल की तरह ग्रहों की पंक्तिबद्ध कक्षाएं हैं।

अंतरिक्ष में बेहद दूर स्थित इस ग्रह मंडल के केन्द्र में केपलर 30 है। यह तारा सूरज के बराबर चमकीला और व्यापक है। इस अध्ययन प्रयास का नेतृत्व करने वाले भौतिकी विज्ञान के स्नातक सानचिस अजेडा ने कहा कि इस मंडल में हमने देखा कि चीजें वैसी ही होती है जैसी हमारे सौर मंडल में। अध्ययन के नतीजों को नेचर पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
अध्ययन से दूरदरार के ग्रहमंडलों की उत्पत्ति पता करने में मदद मिल सकती हैर्। साथ ही इससे हमारे सौर मंडल के आसपास की चीजों पर भी कुछ प्रकाश पड़ सकता है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 26, 2012, 23:48

comments powered by Disqus