वैज्ञानिकों ने खोजी सबसे पुरानी बांसुरी

वैज्ञानिकों ने खोजी सबसे पुरानी बांसुरी

वैज्ञानिकों ने खोजी सबसे पुरानी बांसुरीवाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने ऐसे साक्ष्य खोजने का दावा किया है जो साबित करता है कि करीब 40 हजार वर्ष पहले गुफा में वास करने वाले मानव आग के चारों ओर बैठ कर गाना गाते और बांसुरी बजाते हुए अपनी शाम गुजारते थे।

दक्षिणी जर्मनी में एक पुरातन मावन की आधुनिक बस्ती ‘गेसेनक्लोस्टेरले’ का अध्ययन करते हुए शोधकर्ताओं के एक दल को अचानक ही हड्डियों की बनी हुई बांसुरियां मिल गईं। उनका मानना है कि यह करीब 35 हजार वर्ष पुरानी हैं। लाइव साइंस की खबर के मुताबिक, शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वाद्य यंत्र दिखाते हैं कि मनुष्य उस वक्त भी गाने गाता था और कला के प्रति रूझान रखता है।

तुबिनजेग विश्वविद्यालय के निक कोनार्ड का कहना है कि यह परिणाम वषरें पहले बनाए गए सिद्धांतों का समर्थन करते हैं कि करीब 40 से 45 हजार वर्ष पहले डैनयब नदी यूरोप में मानवों के आवागमन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खोजों के लिए महत्वपूर्ण स्थान था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 27, 2012, 08:37

comments powered by Disqus