Last Updated: Tuesday, November 20, 2012, 20:46

वाशिंगटन : अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति से भी 13 गुना बड़े नए ग्रह ‘सूपर-बृहस्पति’ को खोजा है।
यह ग्रह काप्पा एंड्रोमीडे नाम के तारे का चक्कर लगा रहा है, जिसका द्रव्यमान सूर्य से ढाई गुना अधिक है।
टोरंटो विश्वविद्यालय के खगोलविदों ने कहा कि यह संभावित तौर पर पिछले चार साल के दौरान खोजा गया सौरमंडल के बाहर का पहला ग्रह है। इसकी कक्षा नेपच्यून या वरुण की कक्षा से बड़ी है।
अनुसंधानकर्ता थाएने करी ने बताया कि उनके दल ने जनवरी में इसे देखा।
गौरतलब है कि तारे और ग्रह की चमक के बीच मौजूद बड़े अंतर के कारण तारों के आसपास मौजूद बहुत कम ग्रहों की खोज हो पाई है।
करी ने बताया,‘अंतरिक्ष वैज्ञानिक अन्य तारों के आसपास 750 से भी अधिक ग्रहों को खोज चुके हैं, लेकिन हम इनमें से कुछ के प्रकाश को ही चिह्नित कर पाए हैं।’ इस अनुसंधान की जानकारी ऐस्ट्रोफिजिकल पत्रिका में प्रकाशित हुई है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 20, 2012, 20:46