वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क का एटलस बनाया

वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क का एटलस बनाया

वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क का एटलस बनाया
लंदन : वैज्ञानिकों ने वयस्क मानव मस्तिष्क का विस्तृत और इंटेरैक्टिव एटलस विकसित किया है जो शरीर के सभी अंगों में जीन के कामकाज को दिखाता है। यह नक्शा पूरे मस्तिष्क में जीन के कामकाज को दर्शाता है जो न्यूरोलॉजिकल और मनोवैज्ञानिक परिस्थितियों को समझने में मदद करता है।

अमेरिका के एलेन इंस्टीट्यूट फॉर ब्रेन साइंस के अनुसंधानकर्ताओं ने एक एटलस बनाया है जो एक प्रकार का संगणक है। उन्होंने इसका विकास ब्रेन स्कैन और जेनेटिक सर्वे से मिले अपने परिणामों की तुलना करने के लिए किया है ताकि मनोवैज्ञानिक परिस्थितियों के बारे में और रहस्यों का पता लगाया जा सके।

एक खबर के मुताबिक, इस एटलस को तीन सामान्य मस्तिष्कों के स्कैन से तैयार किया गया है। तीनों मस्तिष्क दान किए गए थे। इनमें एक 24 वर्षीय युवक, एक 39 वर्षीय व्यक्ति और तीसरा एक अन्य व्यक्ति का था। मानव शरीर के जीनोम में 20,000 से ज्यादा जीन होते हैं और उनमें से 84 प्रतिशत मस्तिष्क में होते हैं।

एटलस बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने से पहले उसे स्कैन किया था। उन्होंने प्रत्येक टुकड़े के लिए 20,000 जीन के कामकाज के स्तर को स्कैन किया और उसे रिकॉर्ड किया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 20, 2012, 19:30

comments powered by Disqus