Last Updated: Friday, September 14, 2012, 11:28
न्यूयार्क : एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि साइनस में ‘बेहतर’ बैक्टीरिया के एक डोज से इस बीमारी के इलाज में मदद मिल सकती है।
‘साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के तहत शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी शख्स को लंबे समय से यदि साइनस परेशान कर रहा है तो इसकी वजह ‘बेहतर’ बैक्टीरिया की कमी और ‘बुरे’ बैक्टीरिया की मौजूदगी हो सकती है।
‘माई हेल्थ न्यूज डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, साइनस के इलाज में ‘बेहतर’ बैक्टीरिया ठीक उसी तरह मददगार साबित हो सकता है जैसे आंत से जुड़ी चंद समस्याओं के समाधान में ‘प्रोबायोटिक्स’ मददगार होता है।
शोधकर्ताओं ने बैक्टीरिया की प्रजातियों की पहचान उनके जीन से की।
जो लंबे समय से साइनस से जूझ रहा होता है उनके साइनस में सेहतमंद इंसान की तुलना में थोड़े से ही बैक्टीरिया होते हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 14, 2012, 11:28