Last Updated: Friday, September 21, 2012, 19:32
लंदन : वैज्ञानिकों ने ऑयेस्टर सीप के जीनोम का विस्तृत खाका तैयार कर लिया है जिससे यह पता चल सकता है कि समुद्र के तटीय भागों या मुहाने पर मोलस्क समुदाय के प्राणी जीवित कैसे बच जाते हैं। वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में कहा है कि मोलस्क समुदाय के प्राणियों में कई ऐसे जीन होते हैं जो उन्हें अत्यधिक तापमान, लवणता आदि प्रतिकूल परिस्थितियों में बचा सकती है। समुद्र के उस भाग में अक्सर ऐसी स्थितियां आती हैं जिस भाग में भूमि समुद्र से मिलती है।
बीबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, जीनोम का खाका बताता है कि ऑयेस्टर सीप किस तरह समुद्री जीवन के अनुसार ढल गई और कैसे उसने अपने आसपास एक कठोर आवरण तैयार किया। खाका से मिली कुछ जानकारियों के कारण वैज्ञानिकों को तेजी से बढ़ने और बेहतर जीवन दर वाली ऑयेस्टर सीप के प्रजनन में मदद मिल सकती है। चीन, जापान, कोरिया और अमेरिका में ऑयेस्टर सीप का उत्पादन करोड़ों डॉलर का कारोबार है। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 21, 2012, 19:32