सुनीता को उम्‍मीद, नासा-इसरो मिलकर काम करेंगे

सुनीता को उम्‍मीद, नासा-इसरो मिलकर काम करेंगे

सुनीता को उम्‍मीद, नासा-इसरो मिलकर काम करेंगे कोलकाता : अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को नासा और इसरो के भविष्य में मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में तेजी लानी चाहिये, क्योंकि कई विद्यार्थी एवं युवा इस क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच सकारात्मक संबंध बन रहे हैं। गौरतलब है कि किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री की ओर से सबसे लंबी अवधि तक स्पेसवाक (50 घंटे 40 मिनट) का खिताब सुनीता के नाम है। वह सात अंतरिक्ष अभियानों में शामिल रही हैं। उनके पिता गुजरात के मेहसाना से ताल्लुक रखते हैं।

सुनीता जब यहां पहली बार आई थीं तो उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लोगों से मिलनी की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि और अब मैं देख रही हूं कि इसरो और नासा के लोग एकसाथ बातचीत कर रहे हैं।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ काम करने की कोई संभावना नजर आती है। सुनीता एक हफ्ते के भारत दौरे पर आयी हैं। इससे पहले वह वर्ष 2007 में यहां आई थीं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 2, 2013, 21:05

comments powered by Disqus