सूर्य की किरणों से संचालित विमान ने उड़ान भरी

सूर्य की किरणों से संचालित विमान ने उड़ान भरी

सूर्य की किरणों से संचालित विमान ने उड़ान भरी  वाशिंगटन : अमेरिका का पहला सौर चालित विमान उड़ान की कोशिशों के पहले चरण में कैलिफोर्निया प्रांत से उड़ान भर चुका है। बिना ईंधन इस्तेमाल किए हुए यह विमान पूरी तरह सूर्य की किरणों द्वारा संचालित है। यह विमान दिन और रात दोनों समय में उड़ान भरने में सक्षम है।

सौर चालित यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे सैन फ्रांसिस्को से शुक्रवार को उड़ा। विमान के पहले पड़ाव स्थल के रूप में 19 घंटे बाद अरिजोना प्रांत के फीनिक्स में उतरने की उम्मीद है। विमान पहली बार ईंधन से मुक्त अंतरमहादेशीय उड़ान पर है।

इस उड़ान के पीछे स्विस रणनीतिकारों का योगदान है। लगभग 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरने में सक्षम इस विमान को जून में वाशिंगटन से पहले डलास और सेंट लुईस में उतरना है। और इस उड़ान मिशन का समापन न्यूयॉर्क में जून या जुलाई में होना है।

अपने हमवतन उद्यमी आंद्रे बॉर्सबर्ग के साथ परियोजना के सहसंस्थापक स्विटरजरलैंड के नागरिक बटर्र्ड पिकार्ड द्वारा विमान संचालन पर निगरानी रखी जा रही है।

बॉर्सबर्ग ने कहा, "ईंधन चालित विमान से उड़ान की तुलना में यह अधिक कठिन और शायद कम आरामदेह है।" (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 4, 2013, 20:51

comments powered by Disqus