सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे छोटे ग्रह की खोज

सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे छोटे ग्रह की खोज

सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे छोटे ग्रह की खोजवाशिंगटन : नासा ने हमारे सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे छोटे ग्रह का पता लगाया है जो चंद्रमा से थोड़ा सा बड़ा और अपने सूर्य जैसे तारे का प्रत्येक 13 दिन में परिक्रमा करता है। नासा की केपलर अंतरिक्ष दूरबीन ने सर्वाधिक छोटे ग्रह का पता लगाया है जो सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा करने वाला अब तक का सर्वाधिक छोटा ज्ञात ग्रह है।

यह ग्रह पृथ्वी से करीब 210 प्रकाश वर्ष दूर है और यह ‘केपलर 37 मंडल’ में स्थित है। सर्वाधिक छोटा ग्रह ‘केपलर 37 बी’ चंद्रमा से थोड़ा सा ही बड़ा है और पृथ्वी के आकार का एक तिहाई है। यह बुध से भी छोटा है जिसके चलते इसे ढूंढने में परेशानी हुई।

चंद्रमा के आकार के इस ग्रह और दो अन्य ग्रहों (केपलर 37 सी और केपलर 37 डी) को वैज्ञानिकों ने नासा के केपलर मिशन के तहत पता लगाया है जिसका उद्देश्य पृथ्वी के आकार के ग्रहों का ‘जीवन योग्य क्षेत्रों में’ या इसके आस पास के क्षेत्रों में पता लगाना है। इन क्षेत्रों में किसी ग्रह की सतह पर पानी अपने तरल रूप में रहा होगा। हालांकि, केपलर 37 में मौजूद तारा हमारे सूर्य के समान है पर यह सौरमंडल जैसा नहीं है जिसमें हम रह रहे हैं।

खगोल विज्ञानियों का मानना है कि केपलर 37 बी में वायुमंडल नहीं है और वहां जीवन संभव नहीं हो सकता। यह अपनी संरचना में चट्टानी है। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 22, 2013, 00:44

comments powered by Disqus