Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 21:45

पुणे : मोबाइल फोन और इंटरनेट के जमाने में प्रेमपत्र लिखना जरूर पुरानी चीजें हो गयी हो लेकिन ‘स्वस्थ दिल’ के लिए नेचुरोपैथी के एक डॉक्टर ने एक प्रतिस्पर्धा के आयोजन का फैसला किया है।
डॉ श्रीकांत मुंडाडा ने बताया कि गैर सरकारी संगठन ‘हृदयमित्र’ जनवरी 2013 में प्रेम पत्र लिखने के एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन कर रहा है।
इसकी शुरूआत 1985 में हुयी थी। फगरुसन कॉलेज में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में 16-60 आयु समूह के करीब 220 भागीदारों ने हिस्सा लिया था। अब यह 28वें साल में प्रवेश कर रहा है। पांच साल पर इसका आयोजन होता है।
महाराष्ट्र में ‘स्वस्थ हृदय’ अभियान के लिए 52 वर्षीय मुंडाडा कई तरह के जागरुकता अभियान चला कर कमजोर तबके के दिल के मरीजों के उपचार में मदद करते हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 24, 2012, 21:45