हिंद महासागर में मिला 6 करोड़ साल पुराना महाद्वीप

हिंद महासागर में मिला 6 करोड़ साल पुराना महाद्वीप

हिंद महासागर में मिला 6 करोड़ साल पुराना महाद्वीप बर्लिन : वैज्ञानिकों ने भारत और मेडागास्कर के बीच एक प्राचीन खोया हुआ महाद्वीप खोजने का दावा किया है जो लावा के बोझ से दब गया था।

मौरिशिया नाम वाले महाद्वीप का यह टुकड़ा 6 करोड़ साल पहले अलग हुआ जब मेडागास्कर और भारत अलग हुए और तब से वह लावा में छिपा था।

नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित नए अध्ययन के मुताबिक, पहले की धारणा के विपरीत महासागरों में लघु महाद्वीप ज्यादा की संख्या में मौजूद हैं।

नार्वे, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और जर्मनी के भूवैज्ञानिकों का अनुसंधान मॉरीशस के तट पर मौजूद लावा बालू कणों के अध्ययन पर आधारित है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 25, 2013, 17:11

comments powered by Disqus