Last Updated: Monday, December 5, 2011, 07:31
वाशिंगटन : आप अगर हृदय रोग से पीड़ित हैं या इसकी जानकारी रखते हैं तो एक खुशखबरी है। हृदय में वयस्क स्टेम कोशिकाओं की नई फौज का पता चला है जो दिल की बीमारियों से निपटने में कारगर साबित हो सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स और विक्टर चांग कार्डिएक रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों की अगुवाई में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने दावा किया है कि पहली बार स्टेम कोशिकाओं की नई आबादी की पूरी जानकारी दी गई है और उनके उत्पत्ति के बारे में औपचारिक तौर पर बताया गया है। प्रोफेसर रिचर्ड हार्वे ने बताया कि चूहे पर किए गए परीक्षण से नई खोज का पता चला और ये बेहद उत्साहजनक हैं।
उन्होंने बताया, ‘हमारे अध्ययन का पहला भाग दिल में बसे बहु क्षमता वाली वयस्क स्टेम कोशिकाओं की नई आबादी का पता और उनका ब्यौरा जानना था। स्टेम कोशिकाओं का यह नया समूह बहु क्षमता वाला और हृदय के लिए विशिष्ट होता है। इससे हमें क्षतिग्रस्त हृदय के मरम्मत की उम्मीद जागी है।’
(एजेंसी)
First Published: Monday, December 5, 2011, 13:01