Last Updated: Thursday, November 29, 2012, 18:09
तोक्यो : जापान के 106 वर्षीय शिक्षक साबुरो शोची को ‘‘सर्वश्रेष्ठ ड्रेसर’’ का विशिष्ट पुरस्कार मिला है। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति के रूप में दर्ज है, जिन्होंने सार्वजनिक यातायात के साधन का प्रयोग करते हुए पूरी दुनिया का भ्रमण किया था।
साबुरो शोची फुकुआको यूनीवर्सिटी ऑफ एजुकेशन में शिक्षक और अवकाश प्राप्त प्रोफेसर रहे हैं। कल ही उन्हें तोक्यो में आयोजित 41वें सर्वश्रेष्ठ ड्रेसर पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।
शोची ने हंसते हुए कहा, ‘‘फैशन के लिए सबसे जरूरी है कि आप हर दिन अपने वस्त्र बदलें।’’ शोची ने कहा, ‘‘मनुष्य उम्र बढ़ने के साथ साथ फैशन को लेकर ध्यान देना बंद कर देता है। जब मैं अपने आस पास देखता हूं तो ऐसे बहुत सारे उदाहरण नजर आते हैं।’’ (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 29, 2012, 18:09