112 वर्षीय विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन

112 वर्षीय विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन

ग्रैंड आईलैंड (अमेरिका) : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति संगीतकार और कोयला खदान में काम करने वाले व्यक्ति का निधन हो गया। सैल्यूसतियानो सैनचेज-ब्लेजक्वेज 112 वर्ष के थे। गिनिज बुक के सलाहकार रॉबर्ट यंग बताते हैं कि सैनचेज-ब्लेजक्वेज की शुक्रवार को ग्रैंड आईलैंड, न्यूयार्क के एक नर्सिंग होम में मृत्यु हुई।

जून में 116 साल की उम्र में जिरोएमॉन किमूरा की मृत्यु के बाद सैनचेज-ब्लेजक्वेज उर्फ ‘शॉर्टी’ विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने।

सैनचेज-ब्लेजक्वेज का जन्म आठ जून, 1901 में स्पेन के एल तेजादो दे बेजार के गांव में हुआ था। 17 साल की उम्र में वे क्यूबा आ गए और इसके बाद वर्ष 1920 में वे अमेरिका आ गए, यहां उन्होंने लिंच, केंटुकी में कोयला खदान में काम करना शुरू किया। अंतत: वे न्यूयार्क आ गए।

सैनचेज ब्लेजक्वेज के दो बच्चे, सात पोते पोतियां, 15 पड़पोते पड़पोतियां और पांच उनकी (पड़पोतों की) संतानें हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 15, 2013, 11:08

comments powered by Disqus