115 साल की हुई दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला--Misao Okawa

115 साल की हुई दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला

115 साल की हुई दुनिया की सबसे उम्रदराज महिलातोक्यो : दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला मिसाओ ओकावा आज 115 साल की हो गयीं। उन्होंने जापान के एक नर्सिंग होम में अपनी 115वीं सालगिरह मनायी। जन्मदिन के मौके पर ओकावा को फूल भेंट करने के अलावा उनका पसंदीदा व्यंजन मैकरल सुशी भी उन्हें खिलाया गया।

नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने ओकावा के लिए खासतौर पर मैकरल यानी एक तरह की छोटी मछली से बना व्यंजन तैयार किया। पश्चिमी जापान के ओसाका की रहने वाली ओकावा के हवाले से ‘क्योदो’ समाचार एजेंसी ने लिखा, ‘‘आप सभी का शुक्रिया। यह फूलों का बहुत बड़ा गुलदस्ता है।’’ पिछले हफ्ते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस ने ओकावा को दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला माना था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 6, 2013, 13:12

comments powered by Disqus