132 वर्ष के दुनिया के सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति की मृत्यु

132 वर्ष के दुनिया के सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति की मृत्यु

वाशिंगटन : दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मानी जाने वाली जॉर्जिया की महिला का 132 साल की उम्र में निधन हो गया। जॉर्जिया के सचिनो गांव की रहने वाली एंतिसा खविचावा ने दोनों विश्व युद्ध और रूस की क्रांति देखी है। एंतिसा के पास सोवियत का दस्तावेज था जिसमें लिखा था कि उनकी जन्म आठ जुलाई 1880 में हुआ लेकिन उनके उम्र को लेकर हमेश विवाद रहा और उसे कभी साबित नहीं किया जा सका।

‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार, वह अपने 42 वर्षीय पोते के साथ रहती थीं। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में चाय की पत्तियों चुनने और मक्के दाने छांटने के अपने काम से अवकाश ग्रहण कर लिया था। उनके परिवार में उनके बाद की चार पीढ़ियों के बच्चे रह रहे थे। एंतिसा अपने अच्छे स्वास्थ्य का श्रेय स्थानीय ब्रांडी को देती थीं । वह रोज थोड़ी ब्रांडी पीती थीं। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 8, 2012, 17:43

comments powered by Disqus