Last Updated: Sunday, December 11, 2011, 11:45
जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 50 देशों से आए लोगों ने 3,700 से ज्यादा जलती हुई मशालों के साथ परेड निकाल कर दो नए विश्व रिकार्ड बनाए हैं।
फ्रीडम फेथनेट ग्लोबल के सदस्य और परेड के अयोजक यमला हसमनान ने आज बताया कि वहां मौजूद गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारियों ने इस परेड में शामिल सभी प्रतिभागियों को जलती हुई मशाल से सबसे बड़ी तस्वीर बनाने और जलती हुई मशाल के साथ सबसे लंबा परेड निकालने का रिकार्ड बनाने के लिए प्रमाण पत्र दिया।
उन्होंने बताया कि उनके समूह की ओर से कल 3,777 जतली हुई मशालों के साथ आयोजित की गई परेड आशा और प्रार्थना का प्रतीक थी।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, December 11, 2011, 20:21