Last Updated: Wednesday, December 21, 2011, 07:38
मैक्सिको सिटी : अब दुनिया में प्रलय आने के दिन की उलटी गिनती शुरू हो गई है और माया सभ्यता की भविष्यवाणी के मुताबिक बुधवार से मात्र 52 सप्ताह और एक दिन बाद 21 दिसंबर 2012 को दुनिया प्रलय के आगोश में होगी।
वैसे तो यह केवल एक भविष्यवाणी है, अब देखना यह है कि क्या वाकई में ऐसा संभव है। कयामत के दिन को देखते हुए माया सभ्यता के प्रमुख केंद्र दक्षिण पूर्वी मैक्सिको में लोगों ने खुद को बचाने के उपाय ढूंढने के बजाय साल भर जश्न मनाने की योजना बनाई है।
मैक्सिको के पर्यटन उद्योग को अपेक्षा है कि अगले साल करीब पांच करोड़ 20 लाख पर्यटक चिअपास, यूकतन, क्विंताना राओ, तबास्को और कमपेचे जैसे इलाके में आएंगे। वैसे आमतौर पर साल भर में मैक्सिको में दो करोड़ 20 लाख विदेशी पर्यटक आते हैं। कई पुरातत्ववेत्ताओं का मानना है कि 1300 साल पुराने एक पत्थर पर 2012 लिखा होना माया कैलेंडर के एक चक्र के अंत का संकेत करता है।
इस कैरेबियाई देश के क्विनताना राओ प्रांत की पर्यटन प्रवक्ता येअनेट जाल्दो ने कहा कि विश्व खत्म नहीं होने जा रहा है। यह एक दौर है। हमारे लिए यह आशा का संदेश है। माया क्षेत्र के शहरों और कस्बो में आज से ही जश्न का दौर शुरू हो जाएगा। चिअपास के मुख्य पार्क में आठ फुट की डिजिटल घड़ी इस आशंकित घटना से ठीक एक साल पहले रहस्यमयी वर्ष की उल्टी गिनती शुरू करेगी।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 22, 2011, 11:26