73 साल की महिला ने फतह किया एवरेस्ट - Zee News हिंदी

73 साल की महिला ने फतह किया एवरेस्ट

सिडनी : अगर इरादे बुलंद हैं, तो उम्र उसे मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। एक 73 वर्षीय बुजुर्ग जापानी महिला ने शनिवार को दूसरी बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर इस बात को सही साबित कर दिया है।

 

इस महिला ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। चीन तिब्बत पर्वतारोही संघ के आंग शिरिंग ने बताया, तमाए वातानाबे टीम के चार अन्य सदस्यों के साथ पर्वत के उत्तरी ओर से एवरेस्ट की 8,848 मीटर की उंचाई पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि वातानाबे और टीम के अन्य सदस्य अच्छी हालत में हैं और वापसी के रास्ते में हैं।

इस पहले 63 वर्ष की उम्र में वातानाबे वर्ष 2002 में एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुकी हैं। वह उस वक्त एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली सबसे बुजुर्ग महिला बनी थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 19, 2012, 23:11

comments powered by Disqus