अगली सदी एशिया की होगी : टानी एबाट

अगली सदी एशिया की होगी : टानी एबाट

वाशिंगटन : ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता टानी एबाट ने कहा कि अगली सदी एशिया की होगी और भारत जैसे देशों में उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बढ़ने का उन्हें भरोसा है। एबाट ने वाशिंगटन में हेरिटेज फाउंडेशन में अपने संबोधन में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शक्ति के तौर पर यह अमेरिका के लिए शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि चीन, भारत, इंडोनेशिया और एशिया के अन्य हिस्सों में जहां अरबों लोग आर्थिक तौर पर सशक्त हो रहे हैं वहीं ‘एशियाई शताब्दी’ पश्चिमी मूल्यों की पुष्टि करेगी ना कि उनका खंडन। एबाट ने कहा कि अगली सदी अमेरिका के साथ भारत और जापान के लिए भी शुभ होगी।

अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई नेतृत्व वार्ता के लिए अपने देश के अनेक सांसदों के साथ अमेरिका यात्रा पर आए एबाट ने यह भी कहा कि अमेरिका को एशियाई देशों के उत्थान के विषय को और अधिक आत्मविश्वास के साथ देखना चाहिए। अमेरिका में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की रक्षा कटौतियों की आलोचना की और कहा कि गठबंधन सरकार रक्षा व्यय को पुख्ता करने का प्रयास करेगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 18, 2012, 16:26

comments powered by Disqus