Last Updated: Monday, March 5, 2012, 11:23
बीजिंग : चीन का तीसरा चंद्र अभियान ‘छेंग-तीन ’ अगले साल शुरू किए जाने की संभावना है जिसके तहत चंद्रमा पर लैंडिंग और वहां उत्खनन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
चाइना अकादमी आफ स्पेस टेक्नोलोजी में ‘छेंग. तीन ’ के प्रमुख कमांडर यी पिजियान ने बताया कि पिछले दो अभियानों से यह अभियान अलग होगा और इसमें लैंडिंग में मदद के लिए अंतरिक्ष यान में टांगें लगायी जाएंगी।
यह अंतरिक्ष यान अपने साथ एक लूनार रोवर और अन्य उपकरण लेकर जाएगा जो क्षेत्रीय सर्वेक्षण, जीवन यापन योग्य आकलन और निरक्षण करेगा। चीन की राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य यी के हवाले से सरकारी
संवाद समिति शिन्हवा ने यह जानकारी दी है। यी ने बताया कि चीन के इस प्रकार के पहले उपकरण लूनार रोवर का वजन सौ किलोग्राम होगा और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे यह वहां लगातार तीन महीने तक काम कर सकेगा। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 5, 2012, 16:54