अतीत में बंधकर नहीं रहना चाहते: सू ची

अतीत में बंधकर नहीं रहना चाहते: सू ची

अतीत में बंधकर नहीं रहना चाहते: सू ची

लंदन : म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सूची ने अपने यहां की सैन्य समर्थिक सरकार के प्रति मैत्रीपूर्ण रवैये का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि ‘हम लोग अतीत में बंधकर नहीं रहना चाहते।’

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ मुलाकात के बाद सूची ने संवाददाताओं से कहा कि ब्रिटेन की सरकार द्वारा म्यामां के राष्ट्रपति थीन सेन को आमंत्रित करना उचित कदम है। कैमरन ने सेन को ‘गंभीर’ व्यक्ति करार दिया। इससे पहले बुधवार को सूची ने ब्रिटेन के संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

सूची ने कहा कि हम उस दौर में पहुंच गए हैं, जहां हम अतीत से भी ज्यादा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अब यह फैसला करेंगे कि 2015 के चुनावों में क्या होना है। इस मौके पर कैमरन ने कहा, ‘‘हम लोकतंत्र चाहते हैं। ऐसे में म्यामांर की सरकार के साथ मिलकर काम करना महत्वपूर्ण रहेगा। इसी कार हमने म्यामां के खिलाफ प्रतिबंधों को निलंबित किया है, उन्हें हटाया नहीं है। सूची सभी के लिए प्रेरणा रही हैं।

इससे पहले ब्रिटिश विदेश मंत्री विलियम हेग ने सूची के लोकतंत्र की लड़ाई को लेकर दिखाए गए साहस की सराहना करते हुए कहा है कि वह आशा की प्रतीक हैं। सूची से मुलाकात के बाद हेग ने कहा कि लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे लोगों हेतु वह आशा की प्रतीक हैं। हमने बर्मा (म्यामांर) में जो प्रगति देखी है वह आंग सान सूची और वहां के राष्ट्रपति थीन सेन के साहस का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सूची और सेन ने सुधार का रास्ता खोला है जिससे बर्मा में वास्तविक लोकतंत्र लाया जा सकता है। खुद सूची यह महसूस करती हैं कि उनका बर्मा से ब्रिटेन इतने वर्षों बाद आ पाना स्थिति में बदलाव का संकेत है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 21, 2012, 21:43

comments powered by Disqus