अधोवस्त्रों की दुकान में होंगी केवल महिला कर्मचारी

अधोवस्त्रों की दुकान में होंगी सिर्फ महिला कर्मचारी

अधोवस्त्रों की दुकान में होंगी सिर्फ महिला कर्मचारीदुबई : सउदी अरब में महिलाओं के अधोवस्त्रों की दुकानों को केवल महिला कर्मचारी रखने के निर्देश दिये गए हैं तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया है ऐसी दुकानों में एक भी पुरुष कर्मचारी नहीं हो।

इस दिशानिर्देश का पालन करने के लिए मध्य अगस्त की समयसीमा दी गई है। इसके लिए एक नया कानून बनाया गया है जो पुरुषों पर ऐसी दुकानों में काम करना प्रतिबंधित करता है।

स्थानीय मीडिया ने श्रम मंत्रालय के अवर सचिव फहद अल तखायूफी के हवाले से कहा कि इस तय तिथि के बाद ऐसी दुकानों में यदि कोई पुरुष कर्मचारी कार्य करते हुए पाया गया तो उसे बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समयसीमा 18 या 19 अगस्त होगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने में मंत्रालय का सहयोग नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 7, 2012, 18:02

comments powered by Disqus